नई दिल्ली: आजकल लोग पैसा कमाने के लिए
किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार हैं, हालांकि ऐसी हरकतों के लिए महिलाओं
से ज्यादा पुरुषों का नाम आता हैं। लेकिन यह मामला सच में चौंकाने वाला हैं
क्योंकि यह हरकत किसी पुरुष ने नहीं, बल्कि एक शातिर महिला ने किया। मुंबई
के इंटरनेशनल एयरपोर्ट में एक ऐसी ही महिला को गिरफ्तार किया गया हैं जो
अजीबो-गरीब तरीके से सोना की तस्करी को अंजाम देने जा रही थी। इस सोने की
कीमत 83 लाख रुपए आंकी गई है। वह अपने मनसूबे में करीब करीब कामयाब हो ही
गई थी कि पुलिस ने उसका खेल बिगाड़ दिया।
हैरान करने वाली बात यह है कि रूबीना
नाम की महिला ने सोने को प्लास्टिक के तीन छोटे कंटेनर्स में डालकर
अंडरगारमेंट्स में छुपा रखा था। जांच से पता चला कि ये महिला थोड़े थोड़े
अंतराल पर विदेश से आती-जाती रहती है। हांलाकि रूबीना ने पूछताश के दौरान
अपना अपराध कबूल कर लिया है। उसे डेढ़ लाख रुपए की ज़मानत पर रिहा किया
गया। एक अधिकारी के मुताबिक जांच जारी है इसलिए इस बारे में फिलहाल ज़्यादा
कुछ नहीं कहा जा सकता। महिला केरल के कसारगौड की रहने वाली है और वह जेट
एयरवेज़ की फ्लाइट से दुबई से मुंबई आई थी।

0 comments :
Post a Comment