पुरुष धोखा क्‍यों देते हैं

सम्‍बन्‍ध जिनकी बुनियाद आपसी समझ और विश्‍वास के दम पर रखी जाती है, उसमें क्‍यों धोखे का दीमक लग जाता है। क्‍यों साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने वाले दूसरे को धोखा देने लगते हैं। महिलायें हों या पुरुष 'धोखा' सब देते हैं। कुछ समय पहले हैफिंगटन पोस्‍ट ने एक सर्वे किया था, जिसमें यह बात निकलकर आयी थी कि करीब 60 फीसदी पुरुष अपनी महिला मित्रों को धोखा देते हैं। बेशक यह आंकड़ा, पश्चिमी समाज के संदर्भ में दिया गया था। ले‍किन, क्‍या हमारे यहां धोखा नहीं होता। परिभाषित करने का तरीका अलग हो सकता है, लेकिन धोखा देना हमारे समाज में भी है। और बहुत पैमाने पर।







लेकिन, एक सवाल जो मौंजू है वह यह है कि आखिर ऐसे हालात होते ही क्‍यों हैं। धोखे के हालात बनते ही क्‍यों हैं। क्‍या केवल शौक के लिए ऐसा कदम उठाया जाता है या धोखा देना पुरुषों की प्रवृ‍त्ति का हिस्‍सा है।


पुरुषों के धोखा देने के कारण -

भावनात्‍मक असंतोष
अलगाव और धोखा देने की बड़ी वजह भावनात्‍मक असंतोष होता है। पुरुष भावनाशून्‍य नहीं होते। वे भी भावुक होते हैं। और जब उन्‍हें अपने साथी से वह भावनात्‍मक सहयोग नहीं मिलता, तो वह उसे बाहर तलाशने लगते हैं। यह नियम दोनों तरफ लागू होता है।

अलग करने की कोशिश
नया करने की कोशिश कुछ पुरुष हमेशा करते हैं। पुरूष हमेशा अपनी दैनिक दिनचर्या वाले जीवन में कुछ नया चाहते हैं और हमेशा एक रोमांचक चीजों के साथ सम्‍बंध जोड़ना चाहते है। वह बहुत जल्‍दी की अपनी रोजाना जिन्‍दगी से बोर हो जाते हैं, जिसके कारण वह हमेशा अपने साथी बदलने की कोशिश करते हैं।

आदतों में सामंजस्‍य नहीं होना
कभी-कभी पति-पत्‍नी की आदतों में तालमेल नहीं बन पाता। ऐसे में कई पुरुष किसी और महिला के साथ अपनी बातें साझा करने लगते हैं। यह रिश्‍ता दोस्‍ती में बदल जाती है और दूसरी महिला के साथ रिश्‍ता बन जाता है।

सहकर्मी के कारण
पुरुष जहां काम करता है वहां वह ज्‍यादा समय व्‍यतीत करता है, इस दौरान महिला सहकर्मी से लगाव होना बड़ी बात नही है। काम के दौरान किसी भी महिला से मुलाकात आसान होती है।

रिश्‍ते में ताजगी न रहना
अगर रिश्‍ते में ताजगी समाप्‍त हो जाये तो वह समय के साथ मुरझा जाता है। कई बार पति-पत्‍नी को लगता है कि उनका रिश्‍ते में तालमेल की कमी हो गई है। उनके बीच रोमांस की जगह नही है। ऐसे में भी साथी नए रिश्‍ते की तलाश करने लगता है।

सेक्‍स लाइफ
अगर किसी भी जोड़े की सेक्‍स लाइफ में कोई दिक्‍कत होती है तो इसका सबसे गहरा प्रभाव पुरूष के मन पर पड़ता है जिसके कारण वह दूसरी स्‍त्री के बारे में सोचता है।

दोस्‍तों के कारण
दोस्‍तों के दबाव में आकर कई पुरूष शादी के बाद अफेयर चलाते हैं और अपनी बीबी को धोखा देते हैं। कुछ पुरुष इसे आनंद के तौर पर लेते हैं। उन्‍हें इसमें कुछ गलत नहीं लगता।

किसी भी रिश्‍ते को आगे तक ले जाने में सबसे ज्‍यादा योगदान विश्‍वास और प्‍यार का होता है। और प्रेम की गाड़ी के ये अहम पहिये होते हैं।

Share on Google Plus

About webmission

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments :

Post a Comment

Contact US

Name

Email *

Message *