मुंबई: नवी मुंबई में एक ही परिवार के तीन सदस्यों को सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। 22 साल के आरोपी शिवान कलावत पर आरोप हैं वह अपनी मां और बहन के साथ मिल कर सेक्स रैकेट का धंधा चला रहा था। वाशी थाने की पुलिस ने तीनों को कई लड़कियों को वेश्यावृत्ति करने पर मजबूर करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
पुलिस का दावा है कि उन्होंने एक किशोरी समेत चार लड़कियों को आरोपियों के चंगुल से मुक्त कराया है। बताया जा रहा है कि ये चारो लड़कियां जुईनगर में एक कमरे में बंद थीं।
मिड डे की रिपोर्ट अनुसार, मुख्य आरोपी शिवान लड़कियों को बहला कर शहर दिखाने के बहाने नवी मुंबई लाता था और फिर वहां अपनी बहन, मां और अन्य आरोपियों की मदद से ग्राहकों को बेच देता था। मामले पर एक पुलिस अधिकारी ने बताया है कि शिवान अपनी सुंदरता से युवतियों को झांसे में लेता था और उन्हें अपनी गर्लफ्रेंड बनाने का लालच दे उन्हें फंसाता था। इसके वह शहर और दूसरे राज्यों की लड़कियों को भी निशाना बनाता था।
जो लड़कियां ऐसा करने से मना करतीं उनसे वह बुरी तरह से मार पीट करता यहां तक कि वह खुद ही उनका बलात्कार करता था। लेकिन मामले का खुलासा तब हुआ जब आरोपी शिवान कुछ लड़कियों को कोठे में बंद कर नहाने चला गया।
इसी मौका पाकर एक लड़की वहां से भाग निकली और घटना के बारे में एक ऑटो ड्राइवर को बताया जिसने उसे निकट के पुलिस स्टेशन पहुंचाया। और इसी लड़की के जरिए पुलिस ने फिर सेक्स रैकेट का फंडा फोड़ कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

0 comments :
Post a Comment