नाबालिगा को बलात्कार कर बनाया गर्भवती


धूरी(संजीव जैन): पुलिस स्टेशन सिटी धूरी में एक गर्भवती नाबालिगा द्वारा एक व्यक्ति पर बलात्कार कर उसे गर्भवती बनाने के आरोप में मामला दर्ज करवाया गया है। पीड़िता द्वारा दर्ज करवाए गए इस मामले के अनुसार उसकी उम्र करीब 16 साल है। 

पीड़िता अनुसार गत अप्रैल में जोगा सिंह पुत्र बचित्र सिंह निवासी कौलसेड़ी ने घर में उसको अकेली देखकर धमकाते हुए उसके साथ बलात्कार किया। इसके बाद भी उसने 2-3 बार उसे डरा धमका कर शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता अनुसार वह डर के कारण इस बारे में किसी को कुछ भी न बता सकी। कुछ समय बाद जब उसके पेट में दर्द रहने लगा तो उसने इस बारे में अपनी मां को बताया, जिसके बाद उसे पता लगा कि उसकी मर्जी के बिना उसके साथ बनाए गए शारीरिक संबंधों के कारण वह गर्भवती हो गई है। 
 
पीड़िता ने अपने पिता के साथ जाकर पुलिस को इस बारे में शिकायत दर्ज करवाई है।  पुलिस द्वारा जोगा सिंह को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आई.पी.सी. की विभिन्न धाराओं के अधीन मामला दर्ज कर बनती कार्रवाई को अमल में लाया जा रहा है।
Share on Google Plus

About webmission

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments :

Post a Comment

Contact US

Name

Email *

Message *